{"_id":"6941968ca3826136ca047985","slug":"the-couple-agreed-to-live-together-after-being-persuaded-by-a-female-constable-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149983-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला कांस्टेबल के समझाने पर माने दंपती, साथ रहने को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला कांस्टेबल के समझाने पर माने दंपती, साथ रहने को राजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। मिशन शक्ति के तहत त्रिलोकपुर पुलिस ने मंगलवार को एक सराहनीय कार्य किया है। छह माह से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का समझौता कराते हुए दोनों को साथ रहने के लिए राजी किया और पति पत्नी को अपने साथ घर ले गया। इसमें थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रीति व कंचन सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी प्रमिला पत्नी छोटू के बीच छह माह से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसको लेकर प्रमिला त्रिलोकपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। त्रिलोकपुर थाने पर तैनात दरोगा कृष्ण कुमार पांडेय ने पति छोटू को थाने बुलाया, जहां पति-पत्नी दोनों से बात कर समझौता कराया। दोनों साथ रहने को तैयार हुए पति के साथ पत्नी प्रमिला की विदाई कराई।
महिला कांस्टेबल प्रीति ने बताया कि दोनों के बीच मोबाइल फोन,व अन्य बातों को लेकर मनमुटाव था,जिसका निराकरण कराते हुए एक परिवार को टूटने से बचाया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत दोनों का समझौता कराकर पति के साथ पत्नी को भेज दिया गया है। इसमें महिला कांस्टेबल की भूमिका सराहनीय रही है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि ऐसे मामले सुलझाने में अगर पुलिस की जरूरत पड़े तो बेझिझक संपर्क किया जा सकता है।ह