{"_id":"66faf4106731504d47085a94","slug":"the-convocation-ceremony-will-last-for-two-hours-will-end-with-the-address-of-the-chancellor-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-124953-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो घंटों तक चलेगा दीक्षांत समारोह, कुलाधिपति के उद्बोधन से होगा समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो घंटों तक चलेगा दीक्षांत समारोह, कुलाधिपति के उद्बोधन से होगा समापन
Tue, 01 Oct 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-निर्धारित समय के अनुसार आयोजित होगी सभी कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में मंगलवार को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 36 मेधावियों को उपाधि व स्वर्ण पदक देंगी, जबकि दीक्षांत के मुख्य अतिथि केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ वाराणसी के कुलपति प्रो. वड़छुग दोर्जे नेगी होंगे। वहीं दीक्षांत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र नाथ उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी मौजूद रहेंगी।
दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम सुबह 09:50 से शुरू होगा। दीक्षांत पंडाल में थारू बालिकाओं का नृत्य होगा। कुलाधिपति, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि से दीक्षांत परिधान में प्रस्थान करने का कुलपति अनुरोध करेंगी। विद्वत पदयात्रा का संचालन कुलसचिव के नेतृत्व में होगा, मंच पर अतिथि स्थान ग्रहण करेंगे। राष्ट्रगीत का आयोजन। माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मां सरस्वती वंदना, जल चालीसा व कुलगीत का आयोजन होगा। कार्यक्रम में एक से अधिक गोल्ड पाने वाली छात्राओं व उनके माता पिता को मंच पर बुलाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।