फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The committee demolished the madrasa built in the barn

Siddharthnagar News: खलिहान में बने मदरसे को कमेटी ने ध्वस्त करवाया

Mon, 19 May 2025 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
The committee demolished the madrasa built in the barn
बर्डपुर क्षेत्र के रेरहा के खलिहान में बने अवैध मदरसे को तहसीलदार न्यायालय के आदेश के बाद मदरसा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बर्डपुर नंबर-छह के रेहरा गांव में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को तहसील प्रशासन के आदेश पर सोमवार को मदरसा कमेटी ने ध्वस्त करवा दिया। जमीन प्रशासन की निगरानी में होगी।
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बर्डपुर नंबर के रेहरा गांव के खलिहान की जमीन में अवैध तरीके से मदरसे का निर्माण कर संचालित किया जा रहा था। तहसीलदार न्यायालय की तरफ से जारी आदेश के बाद भारत-नेपाल सीमा से लगभग तीन किमी दूर गांव में अवैध मदरसा चिह्नित किया गया। तहसीलदार न्यायालय के आदेश में कहा गया कि मदरस कमेटी के लोग हटा लें, नहीं तो बलपूर्वक हटाया जाएगा। उसके बाद राजस्व टीम ने मदरसे पर नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सोमवार को मजहर अली ने मदरसे को स्वयं ध्वस्त कर दिया। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में जितने भी खलिहान, घूर गड्ढे पर अतिक्रमण किया गया है, उसको चिह्नित करके नोटिस देकर खाली करवाया जा रहा है। जो अतिक्रमणकारी स्वयं अतिक्रमण हटा ले रहे हैं। जो अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनको बलपूर्वक हटवाकर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed