{"_id":"69b4524ad7ed798b290b2be2","slug":"the-commissions-top-priority-is-to-provide-justice-to-women-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154927-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता
Fri, 13 Mar 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि किसी भी जनपद में वह तभी जनसुनवाई या चौपाल में भाग लेने के लिए शामिल होती हैं, जब पिछली सुनवाई या चौपाल में आए मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण हो चुका होता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।
वह शुक्रवार को विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। चारु चौधरी ने कहा कि पहले महिलाओं की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए केवल जनसुनवाई की व्यवस्था थी, लेकिन अब कस्बों और गांवों में चौपाल लगाकर भी महिलाओं की समस्याओं को सुना जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को अपनी शिकायत सीधे आयोग और प्रशासन के सामने रखने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि चौपाल के माध्यम से कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से केवल शिकायतों का निस्तारण ही नहीं किया जाता, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े विभिन्न संस्थानों की भी नियमित जांच-पड़ताल की जाती है। वर्तमान समय में घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके अलावा जमीन से जुड़े विवाद और छेड़खानी से संबंधित शिकायतें भी बड़ी संख्या में सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में समयबद्ध तरीके से मामलों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।