फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The children from the audience feel fantastic presentation Moha

बच्चों ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा

Thu, 17 Nov 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
The children from the audience feel fantastic presentation Moha
शोहरतगढ़ में वार्षिकोत्सव में आतंकी हमले पर नाटक का मंचन करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। स्कालर्स स्कूल में बुधवार की रात वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नाटक, नृत्य के जरिए दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन

सपा के राज्य कार्यसमिति के सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह के दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद छात्रा स्वाति पटवा, राखी गुप्ता, श्वेतांगी ने सरस्वती वंदना व ज्योति, सादिया, अंशिका ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अद्र्धनारीश्वर नाटक का मंचन छात्रा तनु, कविता, अर्चिता, संदीप ने किया। छात्र इम्तियाज, अमर, हर्षवर्धन, विवेक ने गणेश वंदना से वाह-वाही बटोरी।
विज्ञापन

छात्रा पवित्रांशी, अराध्या, गौरी ने चिकी-चिकी धूम... गीत पर नृत्य किया। सबाहत, निगार, सादिया ने पेशावर में आतंकी हमले पर एकांकी पेश किया। छात्रा एंजल वर्मा, रेहान, निकिता ने परी डांस, अर्चना, सुप्रिया, गरिमा ने वृद्धाश्रम पर नाटक, वैष्णवी, स्मृति, प्राची ने पिरामिड व ममता, आलिया, श्रेया ने वंदे मातरम की नृत्य नाटिका पेश किया। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने बच्चों की प्रतिभा सराहते हुए सफलता के शिखर तक पहुंचने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, लालता प्रसाद चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य मनीषा, प्रबंधक विजय परसरामका, आशीष परसरामका, अनूप परसरामका, अभिषेेक परसरामका, प्रभात उपाध्याय, अंकुर वर्मा, रवि गुप्ता, रोहित सिंह, आनंद वर्मा, पूनम, सीमा, गीता, आस्था श्रीवास्तव, ममता, सुधा दुबे, दीपिका, अशोक बोरा, श्रवण पोद्दार, संतोष, तुषार अग्रवाल और सोनू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed