फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The Chairperson of the State Women's Commission heard 13 cases and issued instructions to officials.

Siddharthnagar News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की 13 मामलों सुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 21 Jul 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The Chairperson of the State Women's Commission heard 13 cases and issued instructions to officials.
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की। जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और छेड़छाड़ से जुड़े 13 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों पक्षों को सुनकर 15 दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. चौहान ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस तत्काल कार्रवाई करे। पति-पत्नी विवाद के मामलों में महिला थाना और संबंधित थानों की पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसिलिंग कराएं और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने महिलाओं के गायब होने और मानव तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी निगरानी रखने और नुक्कड़ नाटक और अन्य माध्यमों से महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने और पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने, छात्राओं को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से जोड़ने और सभी विद्यालयों में महिला शौचालय, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और उनकी नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण और महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देने पर भी जोर दिया।
-----------------
मेडिकल कॉलेज में मनाया कन्या जन्मोत्सव
- बैठक के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का जायजा लेकर मरीजों से बातचीत की और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति, बेहतर इलाज, सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान ''''''''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'''''''' योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। नवजात बालिकाओं की माताओं को उपहार वितरित किए गए और गर्भवतियों महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बालिका तक पहुंचाया जाए।

-------------
जिला जेल का भी किया निरीक्षण
- डॉ. बबिता सिंह चौहान ने जिला जेल का निरीक्षण कर महिला बैरक में निरुद्ध महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला बंदियों को दिए जा रहे सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण का अवलोकन किया। जेल प्रशासन को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, सफाई और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाकशाला, बैरक और शौचालयों की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed