फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The campaign will run for one month, will tell the achievements of the central government in nine years

Siddharthnagar News: एक माह चलेगा अभियान, बताएंगे केंद्र सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धि

Sat, 20 May 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
The campaign will run for one month, will tell the achievements of the central government in nine years
भाजपा कार्यालय पर जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह। संवाद
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक शनिवार को मधुकरपुर गांव स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें एक माह तक चलने वाले महासंपर्क अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया गया कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान चलेगा। इसमें कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और लोगों को सरकार की उपलब्धि बताएं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता भाजपा डॉ. समीर सिंह ने बताया मोदी सरकार के नौ वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून तक एक महीने का महासंपर्क अभियान पार्टी की ओर से चलाया जाएगा। जिसमें प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस को बताया जाएगा। लोकसभा स्तर पर पार्टी जनसभा करेगी। महासंपर्क अभियान के तहत घर-घर कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपर्क करेगी भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने कहा मंडल स्तर तक कार्य समिति की बैठक करेगी। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र, रामकुमार कुंवर, लाल बाबा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साधन चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्र, तेजू विश्वकर्मा, राम कृपाल चौधरी, जिला महामंत्री विजय कांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, जिलामंत्री अजय उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र, महेंद्र लोधी, राजेश कुमार दुबे, निशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed