{"_id":"672e50fba8e9b7bf220997a3","slug":"the-bull-knocked-the-woman-to-death-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126921-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांड़ ने महिला को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांड़ ने महिला को पटककर मार डाला
Fri, 08 Nov 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। व्यक्ति पर हमला कर कमर की हड्डी तोड़ने वाले सांड़ ने महिला की जान ले ली। घटना त्रिलोकपुर के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर दस राम जानकी नगर की है। बृहस्पतिवार को घर के पीछे आंगन में काम कर रही 70 वर्षीय महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। मौत के बाद परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने हमलावर सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर दस राम जानकी नगर निवासी श्यामकली पत्नी दयाल पासवान देर रात घर के पीछे आंगन में काम कर रही थीं। इसी बीच वहां पर घूम रहे एक सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। हमले से वह घायल हो गईं। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें नगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान आराम मिलने पर दोपहर बाद उन्हें घर ले आए। देर रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, नगर के लोगों का कहना है कि अगर सांड़ को पकड़वाया होता शायद मौत नहीं होती है। वहीं, परिवार के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।
महीनों से बिस्कोहर में आतंक मचा रहा है सांड़ : वार्ड के लोगों का कहना है कि यह सांड़ पिछले कई महीनों से बिस्कोहर नगर में आतंक मचा रहा है और पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। नागरिकों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वार्ड नंबर 12 निवासी 80 वर्षीय अमरूल्लाह के ऊपर हमला कर दिया था, जिससे उनकी कमर टूट गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा राह चलते कितने लोगों को मार चुका है, जिसकी कोई गिनती नहीं है। जो गंभीर रूप से घायल हो जाता है, उसी के बारे में जानकारी हो पाती है। कई बार शिकायत के बावजूद इस सांड़ को पकड़ने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
वार्ड के नागरिकों ने प्रशासन से सांड़ को पकड़कर किसी अन्य स्थान पर भेजने की मांग की है। इस घटना से पूरे नगर में शोक और गुस्से का माहौल है।