फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The bridge cracked from below, if broken there would be a big accident

Siddharthnagar News: नीचे से दरक गया पुल, टूटा तो होगा बड़ा हादसा

Sat, 22 Feb 2025 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The bridge cracked from below, if broken there would be a big accident
बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहवा के टोला टीसम में घोरही नाले पर बने पुल के दो पिलर लटक रहे
-50 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला पुल का नीचे से दरक गया ईंट दो भाग में बंटी
विज्ञापन

-बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा पुल का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

ढेबरुआ। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहवा के टोला टीसम में घोरही नाले पर बने पुल के दो पिलर लटक रहे हैं, नदी में पिलर से मजबूती जोड़ने वाले फर्श नहीं होने से लटक रहा है। इससे यह पुल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है, और बड़ी दुर्घटना घट सकती है, लेकिन जिम्मेदार की इस पर नजर नहीं जा रही है, जिससे कभी भी बड़ी घटना घटने की आशंका है।
क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए 2012 में बनवाया गया पूल अब क्षतिग्रस्त होने लगा है। इससे इस पूल से आने जाने वाले लोगों को घटना घटने की भय भी सताने लगी है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की इस पर नजर नहीं जा रही है। टीसम गांव के गयासुद्दीन, हरिश्चंद्र यादव, रिंकू मौर्य, सुरेश, कृष्ण कुमार, सफी मोहम्मद, लक्ष्मण गौतम आदि लोगों ने कहा कि पुल का निर्माण 2012 में आरएस विभाग की ओर से 97 लाख की लागत से बनाया गया था।
विज्ञापन

पुल के नीचे फर्श न बनने के कारण बीच के दो पिलर लटक रहा है, जिसकी वजह से पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है, और लोग जान जोखिम में डालकर उसी पुल से आवागमन कर रहे हैं। लोगों ने इस पूल से कहा कि टीसम, सेमरहवा, भावपुर उर्फ गुलरी, महादेव बुजुर्ग, बगही, बसन्तपुर, रेड़वरिया सहित दर्जनों के लोग इस पुल से आवागमन करते है। निर्माण कराने वाले ठेकेदार द्वारा मनमानी ढंग से निर्माण कार्य अनियमितता से पुल का निर्माण किया गया था। इसका नतीजा यह है, कि पुल में लगे बीच के दो पिलर जमीन छोड़ चुका है। यह कभी भी गिर सकता है, कहा कि ठेकेदार के अधूरे निर्माण कार्य की शिकायत जिले के उच्चाधिकारियों तथा संपूर्ण समाधान दिवस में भी कर चुके है, लेकिन इसके बाद भी पूल जस का तस पड़ा हुआ है। लोगो ने एडीएम से पुल की जांचकर मरम्मत करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ग्राम पंचायत सेमरहवा के टोला टीसम में घोरही नाले पर बने पुल से कई गांवों के लोग का आना जाना है। पुल बने 13 साल हुए हैं। पुल का पिलर लटकने लगा है। पुल से आवाजाही करना जोखिम हो गया है।
-नौशाद आलम, भवापुर
------------

पुल के नीचे फर्श छोड़ दिया है। जिससे पुल का सपोर्ट पिलर लटकने के कगार पर है। आरएस विभाग से ठेकेदार अनियमितता से पुल का निर्माण कराने की वजह से अब पुल जर्जर हो रही है।

-गयासुद्दीन, सेमराहवा
--------
पुल जर्जर होने की जानकारी नही है, अगर पुल जर्जर हो गया है। इसकी जांच कराई जाएगी। पुल बनाने अनियमितता पाई गई, तो संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
-लालता प्रासाद, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed