{"_id":"584058ae4f1c1b2d1ede76b8","slug":"the-bravery-of-the-young-man-did-not-steal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की बहादुरी से चोरी नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की बहादुरी से चोरी नाकाम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
घायल बबलू शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। एक साहसी युवक की हिम्मत के चलते घर में घुसे दो चोरों को छत से कूद कर भागना पड़ा। मामला त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के महतिनियां खुर्द गांव का है।
बीती रात गांव स्थित बबलू शुक्ला के घर के बगल में खड़े ट्रैक्टर का सहारा लेकर दो चोर छत पर चढ़ गए। वह सीढ़ी से नीचे उतरते उससे पहले छत के बरामदे में सोए बबलू की नींद खुल गई। वह कुछ समझ पाता उससे पहले चोरों ने उस पर धावा बोल दिया और तकिये से मुंह दबाकर मारने-पीटने लगे। बबलू ने भी हिम्मत दिखाते हुए चोरों से बिना डरे हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच छत पर आवाज होते देख घर में सोए लोग भी जग गए और छत की ओर भागे। लोगों की आहट देख चोरों ने छत से कूद कर भागने में ही भलाई समझी।
हो हल्ला मचने पर गांव के लोगों ने आस पास चोरों की तलाश की लेकिन वे भागने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान बबलू के चेहरे पर कई जगह चोट आई। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर राम किशन राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। हल्के के एसआई व सिपाही को मामले की जांच में लगाया गया है, कार्रवाई की जा रही है।