{"_id":"61cb461fc9b1da56050bf045","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-drop-a-friend-was-found-siddharthnagar-news-gkp42159325","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को छोड़ने गए युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को छोड़ने गए युवक का शव मिला
विज्ञापन
दोस्त को छोड़ने गए युवक का शव मिला
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित असोगवा गांव के पास मंगलवार सुबह सड़क के किनारे युवक का शव मिला। बाइक क्षतिग्रस्त हाल में पाई गई। युवक के शरीर पर जख्म के निशान थे। लोगों ने आशंका जताई कि हादसे में युवक की जान गई है। वह अपने दोस्त को छोड़ने उसके घर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बांसी नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड निवासी वीरेंद्र कुमार यादव (30) सोमवार रात डुमरियागंज रोड पर अपने दोस्त को छोड़ने उसके घर गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात तक उनके न लौटने पर परिजन काफी चिंतित थे और उनकी तलाश कर रहे थे। मगर उनका कोई पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह वीरेंद्र का शव बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित असोगवा गांव के निकट सड़क के किनारे गड्ढे के पास मिला।
बाइक भी क्षतिग्रस्त मिली है। युवक के हाथ, पैर सिर व शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। इस संबंध कोतवाल बांसी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन की चपेट से युवक की मौत होने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।