फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The audience danced to the song Mayriya Mori Jhule Li Nimiya Ke Dar Ho

Siddharthnagar News: मयरिया मोरी झूले ली निमिया के डार हो पर झूमे श्रोता

Fri, 03 Oct 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to the song Mayriya Mori Jhule Li Nimiya Ke Dar Ho
भनवापुर। संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में पेड़रिया जीत चौराहे पर मां भगवती जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में अमर मणि दुबे, राजन पांडेय व बृजेश दुबे के भक्ति गीतों पर पूरी रात श्रोता झूमते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्र के साथ प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र दुबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। अमर मणि दूबे व राजन पांडेय के द्वारा गाए गए युगों युगों तक बना रहे यूं मंदिर राम तुम्हारा...मयरिया मोरी झूले ली निमिया के डार हो...कमाल कइले बा देवी मइया के कृपा...आदि गीतों पर पूरी रात श्रोता झुमते रहे।
विज्ञापन

जागरण में प्रसिद्ध कलाकार उमेश बलिया उजाला, रूपेश सचान (आजमगढ़), पवन शर्मा (लखनऊ), मोनिका रानी (सुल्तानपुर), राजेश चौरसिया, नेहा वर्मा टीम लखनऊ ने डांडिया सहित अन्य भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सोनू दुबे, कैलाश दुबे, बलराम चौरसिया, राकेश पांडेय, परमेश कश्यप, जनकराम, ओमप्रकाश, अमित दुबे, रमेश चौरसिया, प्रिंस दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed