फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The approach to the bridge is damaged, there is a risk of accident

Siddharthnagar News: पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा

Sat, 26 Jul 2025 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The approach to the bridge is damaged, there is a risk of accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाल सीमा को जोड़ने वाला शोहरतगढ़-खुनुवां मार्ग पर बगहवाचार रास्ते के उत्तर राप्ति नहर पर बने पुल के दोनों ओर एप्रोच क्षतिग्रस्त है। इससे राहगीरों व वाहनों सहित अन्य के आने-जाने में काफी मुश्किलें हो रही हैं। धंसकर क्षतिग्रस्त हो चुके एप्रोच पर आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी रास्ते से होकर विभाग के अधिकारी भी आवागमन करते हैं, लेकिन इस समस्या की ओर उनका ध्यान नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं हल्की बारिश में राप्ति नहर पर बने पुल की सफाई न होने के कारण भारी जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों की राह और दुश्वार हो जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के श्याम लाल यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी, शमीम अहमद, राजीव श्रीवास्तव, गंगाधर मिश्रा, मधुर श्याम गिरी ने प्रशासन से पुल पर सफाई व पुल के दोनों छोर के एप्रोच को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि समस्या सज्ञान में है। पुल के दोनों छोर का एप्रोच क्षतिग्रस्त है। अगले माह तक इसे बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed