फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The action plan is not approved, the principal association Bifra

कार्ययोजना मंजूर न होने पर प्रधान संघ बिफरा

Mon, 18 Jul 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
The action plan is not approved, the principal association Bifra
बर्डपुर में बीडीओ को ज्ञापन देते ग्राम प्रधान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। विकास खंड बर्डपुर में सोमवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें चौदहवां वित्त आयोग/राज्य वित्त आयोग की कार्ययोजना स्वीकृत न होने से पूरे ब्लाक ग्राम पंचायतो में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। एडीओ स्तर पर मामला अटकने से क्षुब्ध प्रधानों ने डीडीओ को ज्ञापन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि सरकार ने चौदहवें वित्त आयोग की धनराशि को खर्च करने का अधिकार ग्राम पंचायतों को दिया है। फिर शासन के पंचायती राज विभाग के सचिव ने गलत शासन आदेश निर्गत कर दिया कि ग्राम पंचायतों के 14वें वित्त का 10 प्रतिशत धनराशि कंटीजेंसी माना जाएगा, उसका 64.5 प्रतिशत धनराशि क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत से खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे व्यय करने का संपूर्ण अधिकार एडीओ पंचायत को दे दिया गया है। यह शासनादेश चौदहवें वित्त का खुला उल्लंघन है। किसी भी सरकारी धन के खाते के एकल संचालन भी गलत है। बैठक में शोहरतगढ़ के प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार हमारे अधिकार को बांटना चाहती है, जिसे संघ कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। एडीओ पंचायत स्तर से अभी तक बर्डपुर ब्लाक की कार्ययोजना न भेजना गैर जिम्मेदाराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अंकुश लगाने के लिए ब्लाक में स्थाई बीडीओ के तैनाती की मांग की गई। बैठक में उपाध्यक्ष इं.प्रदीप चौधरी, इं.सर्वेश जायसवाल, हरिशंकर चौधरी, ओम प्रकाश यादव, शब्बीर अहमद, राम चरन, विनय कुमार चौधरी, इब्राहिम, विक्रम प्रसाद, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed