फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The accused who fled with a car and a revolver was arrested

Siddharthnagar News: कार और रिवाल्वर लेकर भागा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The accused who fled with a car and a revolver was arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। एसओजी और इटवा पुलिस ने इटवा ब्लॉक से ठेकेदार की कार और रिवाल्वर के साथ भागने वाले आरोपी को 55 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिवाल्वर बरामद हुई है।
भागते वक्त बदमाश ने गोंडा में पुलिस को भी कुचलने का प्रयास किया था। गिरफ्तार आरोपी डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

कठेला समय माता थाने के झकहिया निवासी इजहार अहमद 21 मार्च को इटवा ब्लाॅक में एक आवश्यक कार्य से आए थे। इस दौरान वह अपनी खड़ी करके सड़क के दूसरी तरफ स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने चले गए। इस बीच एक बदमाश उनकी कार लेकर फरार हो गया। इजहार अपनी रिवाल्वर भी कार में ही रख गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही इजहार अहमद ने इसकी सूचना इटवा थाने में दी। इटवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना आसपास के थानों में दे दी।
इसी दौरान घटना वाली रात गोंडा के मनकापुर थाने की पुलिस को यह गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने अवरोध खड़ाकर वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक अवरोध में टक्कर मारकर वाहन भगा ले गया।
इसके बावजूद पुलिस पीछे लगी रही, जिससे घबराकर चालक एक पुल के पास वाहन छोड़कर रिवाल्वर लेकर निकट स्थित जंगल में फरार हो गया। इस दौरान जंगल में खोजने के दौरान यह पुलिस के हत्थे भी चढ़ा, लेकिन उसने रिवाल्वर की बट मारकर पुलिस को घायल कर फरार हो गया।
पुलिस केस दर्ज कर ठेकेदार कार व उसमें रखी रिवाल्वर की खोज में थी। कार की मनकापुर पुलिस की बरामदगी के बाद इटवा पुलिस रिवाल्वर की खोज में लगी थी। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति करहिया पुल के पास साधन सहकारी समिति भवन के पास खड़ा है। वह किसी असलहे के संबंध में बात कर रहा है।

इस सूचना पर एसओ श्याम सुंदर तिवारी, एसओजी टीम प्रभारी हरिओम कुशवाहा की टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद आरिफ निवासी भरवटिया मुस्तहकम थाना डुमरियागंज बताया। तलाशी में उसके पास से चोरी की उक्त रिवाल्वर बरामद हुई, जिसके चलते इटवा पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed