फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thanedar ko fatkar

मामलों का निस्तारण न होने पर थानेदारों को फटकार लगाई

Tue, 10 Nov 2020 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Thanedar ko fatkar
मामला निस्तारण नहीं होने पर थानेदारों को फटकार
विज्ञापन

देरी का सही कारण न बताने पर भड़के पुलिस अधीक्षक
देर रात पुलिस लाइंस सभागार में हुई क्राइम मीटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसपी की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम अपराध समीक्षा बैठक हुई। लंबित मामलों के निस्तारण में देरी पर पुलिस अधीक्षक ने कई थानेदारों को फटकार लगाई। समय से विवेचना पूरी करने का निर्देश दिया। जनता में पुलिस की छवि और व्यवहार को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।

एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने कानून व्यवस्था कायम रखने में लापरवाही बरतने वाले थानेदारों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने की हिदायत दी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। त्योहार धनतेरस, दीपावली, छठ पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। थानेदारों को निर्देश दिया कि जनता में पुलिस की छवि और व्यवहार कुशल बनाये रखें। जिन थानों में छह माह से अधिक अवधि के मुकदमे लंबित पाए गए, उन थानाध्यक्षों से खुलासा नहीं होने के कारण पूछे। सही जवाब नहीं दे पाने पर कुछ थानेदारों को फटकार लगाई। महिलाओं से संबंधित अपराध में तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। धोखाधड़ी, आईटी के तहत दर्ज मुकदमों के निस्तारण का निर्देश दिया। ठंड को देखते हुए रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ प्रदीप यादव सहित सभी सीओ और एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed