फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   TGT exam held in two shifts at two centers, 219 left the exam

दो केंद्रों पर दो पाली में हुई टीजीटी की परीक्षा, 219 ने छोड़ा इम्तिहान

Sat, 07 Aug 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
TGT exam held in two shifts at two centers, 219 left the exam
दो केंद्रों पर दो पाली में हुई टीजीटी की परीक्षा, 219 ने छोड़ा इम्तिहान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की ओर से संचालित टीजीटी की परीक्षा शनिवार को जिले के दो केंद्रों पर आयोजित हुई। चेकिंग और प्रवेश पत्र देखने के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए 1606 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 219 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र कठिन था। हालांकि पेपर अच्छा हल हुआ है।
टीजीटी की परीक्षा के जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह 9.30 बजे प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई। चेकिंग और प्रवेश पत्र देखने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। वहीं अंदर कक्ष निरीक्षकों ने तलाशी ली। इसके बाद कॉपी और प्रश्नपत्र दिए। वहीं सचल दस्ते की टीम परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती रही। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य, बाबू ओमकार नाथ ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में 425 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 66 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। वहीं जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 68 शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

दूसरी पाली में जय किसान इंटर कॉलेज में 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उनमें से 47 ने परीक्षा छोड़ी। जबकि रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में 221 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 38 लोगों ने परीक्षा छोड़ी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा सकुशल हुई। कहीं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई और न ही कोई अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकले इंद्रजीत ने बताया कि प्रश्नपत्र पिछली बार की तुलना में कठिन था। मगर तैयारी अच्छी थी, इस लिए पेपर अच्छा हल हुआ है। प्रतियोगी परीक्षा थोड़ी टप जरूर होनी चाहिए। मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि कुछ मिलाकर इस बार पेपर अच्छा गया है। बाहरी प्रश्नपत्र नहीं था। नीरज राय ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा इतनी कठिन होनी चाहिए, जिससे पढ़ने वालों का चयन आसानी से हो सके। पेपर अच्छा हुआ है। आलोक उपाध्याय ने कहा कि प्रश्नपत्र बहुत कठिन नहीं था। आसानी से और समय रहते पूरा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed