फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Testing facilities will be available at primary health centers

Siddharthnagar News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी जांच की सुविधा

Sun, 15 Feb 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Testing facilities will be available at primary health centers
सैंपल लेकर सीएचसी में होगी जांच, दूर होगी मुश्किल
विज्ञापन

त्येक पीएचसी पर ब्लड टेस्ट के लिए सैम्पल लेने के लिए समुचित व्यवस्था रहेगी
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर अब मरीजों को बुनियादी पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में पहल करते हुए व्यवस्था बनाई है कि प्रत्येक पीएचसी पर ब्लड टेस्ट के लिए सैम्पल लेने के लिए समुचित व्यवस्था रहेगी। यहां मरीजों के ब्लड सैंपल सहित अन्य आवश्यक जांच के नमूने संग्रहित किए जाएंगे। इन सैंपलों को संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब में भेजा जाएगा, जहां उनकी जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड जैसी सामान्य जांचों के लिए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या निजी पैथोलॉजी लैब का सहारा लेना पड़ता था। इससे मरीजों को समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को अपने नजदीकी पीएचसी पर ही सैंपल देने की सुविधा मिल जाएगी, जिससे अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैंपल संग्रह के लिए आवश्यक किट और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है, जो निर्धारित मानकों के अनुसार ब्लड सैंपल और अन्य जांच के नमूने एकत्र करेंगे। इसके बाद इन सैंपलों को सुरक्षित तरीके से संबंधित सीएचसी की लैब में भेजा जाएगा, जहां लैब टेक्नीशियन द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से परीक्षण किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से पीएचसी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
यह नई व्यवस्था फरवरी के अंत में शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
-डॉ. नवनाथ प्रसाद, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed