फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Terrible cut on the pretext of local fault, night spent waiting

Siddharthnagar News: लोकल फॉल्ट के बहाने भीषण कटौती, इंतजार में बीत रही रात

Mon, 19 Jun 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Terrible cut on the pretext of local fault, night spent waiting
सिद्धार्थनगर। शहर हो या गांव, बिजली कब कटेगी और कितनी देर बाद आएगी, इसका ठिकाना नहीं है। शाम को बार-बार बिजली कट रही है और कुछ देर बाद ही आ रही है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग में लोकल फॉल्ट के बहाने बिजली कटौती की जा रही है और उपभोक्ता त्रस्त हैं। पूरी रात बिजली के इंतजार में बीत रही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग का दावा है कि शहरी क्षेत्र में 23:30 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन बिजली कटौती के परेशान लोग व्यवस्था को कोस रहे हैं। शनिवार रात 10 बजे वन विभाग कॉलोनी में बार-बार बिजली कटी और 10 से 15 मिनट बाद ही आ गई। कॉलोनी के रवि कुमार सिंह ने कहा कि ये कैसा लोकल फॉल्ट है। जितने देर में बिजली का फॉल्ट पता चलना चाहिए, उससे कम समय में ही वापस आ गई, लेकिन इस कटौती से नींद हराम हो रही है। इसी मोहल्ले के रोशन ने कहा कि जैसे ही नींद लग रही है, वैसे ही बिजली चली जा रही है। बीस मिनट बाद बिजली वापस आती है तो लोग पसीना से तर-बतर रहते हैं और नींद आने में देर लग जाती है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में कूलर पंखे और एसी भी पूरी तरह से काम नहीं रहे हैं। लोगो की नींद पूरी नहीं हो रही है। थोड़ी-थोड़ी देर में फॉल्ट, ब्रेकडाउन के नाम पर बिजली काट दी जा रही है। सरकार के आदेश के अनुसार शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। गर्मी और उमस लोगों के दैनिक दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए वृक्षों की छाया का तलाश कर रहे हैं, लेकिन पछुआ हवा से लू तेज होने के कारण लोगों को वहा भी आराम नही मिल रहा है। ऐसे मेंं दिन रात के बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि बिजली विभाग झूठे फॉल्ट के नाम पर कटौती कर रहा है, क्योंकि यदि सच में कहीं फाल्ट हो जाए तो उसको सही करने में कम से कम 30 मिनट का समय लगता है, जबकि दस मिनट में ही लाइट देकर फॉल्ट बता देते है जबकि दस मिनट समय तो फॉल्ट खोजने में ही लग जाएगा। ऐसे में बिजली विभाग की मनमानी की खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

बाजारों में नही मिल रहा पानी, बर्फ व कोल्डड्रिंक
भीषण गर्मी व लाइट कटौती से बाजारों में ठंडी वस्तुएं मिलनी बंद हो गई है। दुकानों पर बर्फ, पानी की ठंडी बाेतल, कोल्डड्रिंक्स आसानी से नहीं मिल पा रही हैं। बिजली कटौती से शहर में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। घरों में लगे मोटर बंद होने से लोग बिना नहाए ही अपने ऑफिस चले जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल न चलने से धान की नर्सरी सूख रही है। किसान भी परेशान हो रहे हैं।
------------
नींद पूरी नहीं होगी तो सेहत पर पड़ेगा असर

नींद पूरी नहीं होने से लोग पूरे दिन चिड़चिड़ापन महसूूस करते हैं। ऑफिस में काम करते समय नींद आएगी। यदि कोई ड्राइवर है तो उसे नींद पूरी करनी चाहिए अन्यथा की स्थिति में खतरा हो सकता है। रात के समय कम से छह से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए, जिससे वह पूरा दिन उर्जावान रहते हुए काम कर सकें।

- डॉ. मोहम्मद अफजल, मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज
----------------
बिजली कटौती नहीं की जा रही है। लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण बिजली कट रही है। गर्मी में लाइन में अधिक फॉल्ट हो रहा है। सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति शुरू कराई जा रही है।
- एसके पासवान, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed