{"_id":"5ddab71f8ebc3e54c435d5b9","slug":"ten-prisoner-released-siddharthnagar-news-gkp330566899","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर रिहा हो सकते हैं 10 कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर रिहा हो सकते हैं 10 कैदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर रिहा हो सकते है 10 कैदी
सिद्धार्थनगर। जेल में सजा काट रहे 10 कैदी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा हो सकते है। शासन की ओर से 10 कैदियों का नाम जेल प्रशासन से मांगा गया है, जिसे तैयार करके भेज दिया गया है। अगर सब कुछ सही रहा तो शासन से मुहर लगने के बाद 26 जनवरी की सुबह उनकी आजादी की सुबह होगी।
जेलों में हत्या जैसे संगीन अपराधों में सजा काट रहे आजीवन कारावास के कैदियों को उनके आचरण, व्यवहार और उम्र को देखते हुए शासन की ओर से हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैदियों को रिहा किया जाता है। इसके पहले ही जेल प्रशासन से सूची मांगी जाती है। जेल प्रशासन कैदियों द्वारा हर पहलु को ध्यान में रखते हुए उच्चाधिकारी के साथ-साथ द्वारा मंथन किया जाता है। इसके बाद प्रक्रिया पूरी करके राज्यपाल के यहां रिपोर्ट भेजी जाती है। वहां से मुहर लगने के बाद उनके रिहाई की अनुमति प्रदान की जाती है। इसके बाद जेल प्रशासन गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैदियों को रिहा करता है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर 10 लोगों का नाम मांगा गया था, जिससे जेल प्रशासन ने भेज दिया है। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि शासन से 10 कैदियों का नाम मांगा गया था। रिपोर्ट तैयार करके भेज दिया गया है। आजीवन कारावास की सजा काट रहे जोखन यादव, रामबदल, सुदंर यादव, राजेंद्र पांडेय, लालजी, सियाराम, अवधनरायन पांडेय, सुरेंद्र सिंह, रोजन उर्फ रज्जन, परमात्मा पांडेय का नाम भेजा गया है।