फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tempo hit power pole, traffic stalled

टेंपो विद्युत पोल से टकराया, आवागमन ठप

Mon, 21 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 21 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tempo hit power pole, traffic stalled
कोटिया-गनेशपुर मार्ग पर टूटा विजली का पोल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गनेशपुर-कोटिया मार्ग पर प्रेमनगर चौराहे के पास सोमवार की सुबह टेंपो की टक्कर से तीन विद्युत पोल धराशायी हो गए। इससे न सिर्फ विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बल्कि घंटों तक आवागमन भी ठप रहा।
विज्ञापन

 ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने पोल को किनारे कर आवागमन तो सुचारु करा दिया मगर बिजली आपूर्ति देर शाम तक शुरू नहीं हो पाई थी।
कोटिया बाजार से गनेशपुर जा रही टेंपो प्रेमनगर चौराहे के पास अचानक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई।
तेज टक्कर से पोल टूटकर गिर गया। आसपास लगे दो अन्य पोल भी टूट गए। मुख्य मार्ग पर पोल गिरने से अफरा-तफरी मच गई। संयोग ही था कि घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद थी। लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी।
विज्ञापन

घंटों तक पोल बीच सड़क पर पड़े रहे। इससे आवागमन बाधित रहा। दोपहर बाद मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने टूटे पोल को रास्ते से हटवाया। जेई सुनील कुमार यादव ने बताया कि मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। नए पोल लगाकर तार खींचने में तीन दिन का समय लगेगा। इसके बाद ही आपूर्ति शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed