फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Temperature will rise for two days, rain is likely on 17th and 18th.

Siddharthnagar News: दो दिन बढ़ेगा तापमान, 17 व 18 को बारिश की संभावना

Sun, 15 Feb 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Temperature will rise for two days, rain is likely on 17th and 18th.
दिन डूबते ही बढ़ी सर्दी लेकिन कम रहा कोहरा
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 25 न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
महराजगंज। शनिवार का मौसम भी शुक्रवार की तरह ही रहा। सुबह धूप के साथ शुरू हुई 10 से 15 किमी की रफ्तार वाली पछुआ का प्रभाव पूरे दिन बनी रही। शनिवार का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक तापमान और बढ़ेगा। साथ ही 17 व 18 फरवरी को बारिश का अनुमान है।
फरवरी के पहले पखवाड़े में मौसम का अलग-अलग रूप दिख रहा है। शनिवार के मौसम की बात करें तो कोहरा न होने के कारण धूप सुबह ही खिली लेकिन धूप के साथ शुरू हुई पछुआ की रफ्तार पूरे दिन बने रहने के कारण धूप की गर्मी के बाद भी तापमान में किसी तरह का परिवर्तन नहीं हुआ। शाम पांच बजे के बाद दिन डूबते ही सर्दी में इजाफा हुआ। हालांकि कोहरे से निजात मिली।
विज्ञापन

वर्जन
आगामी दो से तीन दिन प्रदेश में कोई मौसम तंत्र न होने के कारण दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। 17 व 18 फरवरी से तराई में तेज हवा व बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed