{"_id":"66689fd1c26bad08bd0c8574","slug":"temperature-on-437-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118954-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पारा 43.7 डिग्री... आसमान से बरस रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पारा 43.7 डिग्री... आसमान से बरस रही आग
Wed, 12 Jun 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
पिछले पांच दिनों से लगातार घट और बढ़ रहा है तापमान
शरीर को झुलसा देने वाली हवा और व्याकुल कर देने वाली गर्मी से लोग परेशान
मौसम विभाग ने दी है हीट वेव की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी चरम पर है और आसमान से आग बरस रही है। मंगलवार को दोपहर में 43.7 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच गया। जबकि सोमवार को 42 डिग्री और रविवार को 43.5 था। हालात यह हो गया है कि दिन रात एक जैसी गर्मी रह रही है। क्योंकि रात के 12 बजे तक 33 डिग्री तक न्यूनतम तापमान बना रहा है। सोमवार को लू का प्रकोप जबरदस्त दिखा। क्योंकि दोपहर पूरे दिन सन्नाटे वाले स्थिति रही। जरूरी काम वाले ही घर से निकल थे। अलर्ट होने के बाद लोग कम निकल रहे हैं।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल में मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों के मुताबिक सामान्य से अधिक तापमान कई दिनों से बना हुआ है। जो शरीर पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हीट वेव जारी रहेगा। तापमान में और वृद्धि होगी।
मौसम विभाग का हीट वेव की चेतावनी के हिसाब से गर्मी बढ़ रही है। पिछले तीन दिन की बात करें रविवार दोपहर में 43.5 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, सोमवार को अधिकतम 42 और न्यूनतम 31.1 दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को एक बार फिर पारा इस वर्ष कि 46.9 डिग्री के रिकार्ड को तोड़ने की ओर से आगे बढ़ रहा है। क्योंकि मंगलवार दोपहर अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री तक पहुंचा गया। वहीं, न्यनतम 31.2 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में वृद्धि होगी, लू का प्रकोप बना रहेगा। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
-- -
जरूरत हो तभी घर से निकलें बाहर
लू का प्रकोप एक बार फिर शुरू हो रहा है। ऐसे में जरूरत होने पर ही घर से निकलें। अगर घर से निकलते हैं तो फुल कपड़ा पहने, गमछा लेकर चलें। समय-समय पर पानी पीते रहेंं, जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए। अगर लू की आशंका लग रही है तो तत्काल चिकित्सक को दिखाकर दवा लें।
-डॉ. गौरव कुमार, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज