फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Temperatur reached beyonf 40

पारा पहुंचा 40 के पार, गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत 16-16-34

Tue, 26 May 2020 05:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Temperatur reached beyonf 40
शहर के उसका मार्ग पर कड़ी धूप में बच्चें के साथ निकली महिला। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पारा पहुंचा 40 के पार, गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन

दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में भी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। पारा बढ़ने के साथ ही गर्मी में जनपदवासियों के पसीने भी छूटने लगे हैं। घर और बाहर कहीं भी सुकून नहीं है। गांवों में लो-वोल्टेज के कारण एसी और कूलर भी जवाब दे रहे हैं। ऐसे में गर्मी से राहत के लिए निजात नहीं मिल पा रहा है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा हो जा रहा है।
बढ़ते पारे की वजह से शहर हो या गांव। हर किसी को भयंकर गर्मी सताने लगी है। पारा चढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों के साथ ही कूलर और एसी का इस्तेमाल करने लगे हैं। लोगबाग दोपहर बाद अपने-अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। मई के अंतिम सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। तेज धूप की वजह से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कड़ी धूप और गर्मी के कारण दोपहर बाद सड़कों पर पूरी तरह से कर्फ्यू के हालात नजर आ रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही और कम वोल्टेज से लोगों को और भी दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बिजली आधारित कोई भी उपकरणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मौसम का यही हाल रहा तो जून के महीने में बरसात से पहले तक लोगों को गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता बिजली निगम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली का अधिक उपयोग बढ़ने से लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मी परेशान
लॉकडाउन को लेकर जिले के प्रमुख स्पॉट पर सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों को और भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप के बावजूद उन्हें अपनी ड्यूटी देनी पड़ रही है। गर्मी की वजह से अब लू लगने का खतरा भी बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से जबरदस्त रूप से गर्मी में बढ़ोत्तरी हुई है। देखते ही देखते तापमान अचानक 40 डिग्री के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed