फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager who went to take bath in Rapti river died due to drowning

Siddharthnagar News: राप्ती नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Tue, 25 Jun 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to take bath in Rapti river died due to drowning
मृतक........................अदनान।
परिवार की आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा करके सौंपा
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। बेतनार मुस्तहकम गांव के पास से होकर जाने वाली राप्ती नदी में सोमवार को नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने तीन दिन पूर्व दिल्ली से आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

पथरा थाना क्षेत्र के बिलवट गांव निवासी अदनान (16) पुत्र रफीक अपने बुआ के घर शादी में शामिल होने त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव निवासी जफरूद्दीन के घर आया था। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे अदनान अपने दोस्तों के साथ गांव के पास से होकर जाने वाली राप्ती नदी में नहाने चला गया। नहाते समय अदनान नदी में पानी का अंदाजा नहीं लगा पाया और गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसको डूबता देख साथियों ने बचाने का प्रयास किया मगर अदनान एकाएक पानी में डूब गया। अदनान के डूबने की सूचना परिजनों के साथ त्रिलोकपुर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर पप्पू कुमार गुप्ता व ग्रामीणों के तीन घंटे अथक प्रयास के बाद नदी में से अदनान के शव को बाहर निकाला गया। तबतक अदनान की मौत हो चुकी थी। परिजनों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित ने मृतक किशोर के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर व चौकी प्रभारी बिजौरा पप्पू कुमार गुप्ता ने कहा कि परिजनों के आग्रह पर शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed