{"_id":"66918ed54f2d13403b0972c4","slug":"teenager-jumps-into-budhi-rapti-river-goes-missing-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-120726-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किशोरी ने बूढ़ी राप्ती नदी में लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किशोरी ने बूढ़ी राप्ती नदी में लगाई छलांग, लापता
Sat, 13 Jul 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएसी की टीम ढूढऩे में जुटी, नहीं लगा पता
- मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के होरिलापुर घाट की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी स्थित होरिलापुर के पुल से एक 17 वर्षीय किशोरी ने नदी में छलांग दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी पुल पर आई व नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की छानबीन की।
बताया कि नदी में छलांग लगाने वाली किशोरी मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के हरिलापुर निवासी है। उसे खोजने के लिए गोताखोर को लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त किशोरी करीब 2 बजे छलांग लगाई। लोगों ने उस समय उसके डूबने की बात कह शोर भी मचाया। प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया अरुण कुमार ने बताया कि होरिलापुर राप्ती नदी में पीएससी की 20 बटालियन बाढ़ राहत दल बी कंपनी आजमगढ़ को लगाया गया है। किशोरी की खोजबीन की जा रही है। डायल-112 पर शाम को करीब चार बजे सूचना मिली की करिश्मा पुत्री विनोद निषाद होरिलापुर पुल से कूद गई है। जिसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन बहाव तेज होने की वजह से वह नहीं मिली। मौके पर पहुंचे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतीक राय, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन