{"_id":"66523492dd9fba47b3091804","slug":"teenager-goes-missing-after-taking-bath-in-river-divers-start-search-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-118054-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नदी में नहाने गया किशोर लापता, गोताखोरों ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नदी में नहाने गया किशोर लापता, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
Sun, 26 May 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। दोस्तों के साथ बाणगंगा नदी में नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है। थाना क्षेत्र के गोल्हौरा गांव निवासी खलील अंसारी (14) शनिवार की शाम को अपने अपने चार दोस्तों के साथ बाणगंगा नदी में नहाने गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गय और वह नदीं की ओर दौड़े। इस संबंध में एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के जरिए किशोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन