{"_id":"66fee480fefad7c4d30dc437","slug":"teenager-dies-due-to-electric-shock-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-125139-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत
Fri, 04 Oct 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
इटवा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ पाठक में बकरी चराने के दौरान एक किशोर की एक पेड़ में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। बृहस्पतिवार को महुआ पाठक निवासी नंदराम का 15 वर्षीय पुत्र आकाश गांव के बाहर महुआ के पेड़ के नीचे बकरी चरा रहा था। महुआ के पेड़ के ऊपर से विद्युत तार गुजर रहा था, जिसके छूने से पेड़ में करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे अनजान आकाश उसी पेड़ से चिपक कर बैठ गया। जिसके चलते विद्युत स्पर्श से उसकी मौत हो गई। गांव वालों के मुताबिक घरवालों ने किशोर का पीएम न कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन