फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager and girl who went to bathe in river in summer drowned

Siddharthnagar: गर्मी में नदी नहाने गए किशोर और बालिका डूबे, गांव में मचा हड़कंप

Fri, 17 Jun 2022 02:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Jun 2022 02:11 PM IST
सार

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास बहने वाली राप्ती नदी में नहाने गए 14 वर्ष का किशोर लापता हो गया। थाना क्षेत्र के कूड़ा निवासी सत्यम पुत्र श्याम नदी में डूब गया। उसे बचाने की कोशिश करने वाले सुमित और विवेक भी डूबने लगे थे।

विज्ञापन
Teenager and girl who went to bathe in river in summer drowned
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर नदी में नहाने गए एक किशोर और एक बालिका की डूब गए। गोतोखोरों की तलाश के बावजूद भी उनका पता नहीं चला। दूसरे शुक्रवार सुबह से ही उनकी तलाश के लिए गोतोखोर नदी में उतर गए हैं।
विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास बहने वाली राप्ती नदी में नहाने गए 14 वर्ष का किशोर लापता हो गया। थाना क्षेत्र के कूड़ा निवासी सत्यम पुत्र श्याम नदी में डूब गया। उसे बचाने की कोशिश करने वाले सुमित और विवेक भी डूबने लगे थे।
विज्ञापन


इसी बीच कांति देवी ने अपनी साड़ी फेंककर दोनों किशोरों की जान बचाने में सराहनीय भूमिका निभाई। थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने बताया कि गोतोखोरों की तलाश के बावजूद भी बालक का पता नहीं चला। गांव के लोगों को सलाह दी गई है कि नदी में बच्चे नहाने जाए तो उनके परिवार के लोग भी साथ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ही प्रानपुर गांव के बेचन सैनी की पौत्री कोमल भैंस चराने गई थी। गर्मी के कारण वह बच्चों के साथ नदी में नहाने चली गई और बाहर नहीं निकली। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष सूर्य भान सिंह ने बताया कि गोताखोरों की टीम बालिका की तलाश कर रही थी, शुक्रवार सुबह 10.30 बजे उसका शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed