फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenage gang-raped by farm

खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 19 Feb 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teenage gang-raped by farm
खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खेत की ओर गई किशोरी(14) से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात है।

शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार को खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जान बचाकर घर पहुंची लड़की ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शोहरतगढ़ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई। एसओ शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली की तीनों आरोपी चिल्हिया थानाक्षेत्र के कंदवा रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी हरिश्चंद्र खटिक उर्फ ओरी, प्रभुदयाल विश्वकर्मा और पूर्णवासी मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों थाने पर लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद जेल भेज दिया गया। एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात है। साथ ही शोहरतगढ़ थाने के अलावा चिल्हिया, त्रिलोकपुर और ढेबरुआ एसओ भी पुलिस टीम के साथ मौजूद हैं। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed