फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teen who went to take bath in Kuda river goes missing

Siddharthnagar News: कूड़ा नदी में नहाने गया किशोर लापता

Sun, 20 Jul 2025 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Teen who went to take bath in Kuda river goes missing
रितिक वर्मा। फाइल फोटो
- उसका थाना क्षेत्र के गनेरा गांव की है घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महदेवा बाजार। उसका थाना क्षेत्र के गनेरा गांव के पास से गुजरने वाली कूड़ा नदी में नहाते समय एक किशोर लापता हो गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से पुलिस छानबीन में लगी है। देर शाम तक उसका पता नहीं चला। वहीं, जानकारी के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
शहर के इंदिरा नगर तेतरी बाजार निवासी रितिक वर्मा (16) अर्जुन वर्मा रविवार शाम अपने छह दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए उसका थाना क्षेत्र के गनेरा गांव के पास बहने वाली कूड़ा नदी पर गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दोस्त बाहर थे और कुछ के साथ वह नदी में नहाने के लिए छलांग लगा दी। नहाते समय वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। अन्य किसी प्रकार से बाहर निकले और शोर करने लगे। शोर सुनने के बाद ग्रामीण पहुंचते और तलाश करना शुरु कर दिया। लेकिन, उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

जानकारी के बाद एसओ उसका सूचना पर थानाध्यक्ष उसका हरिकृष्ण उपाध्याय पहुंचकर किशोर की खोजबीन में लग गए। स्थानीय लोगों द्वारा खोजबीन की गई पर शव नहीं मिला। मौके पर थानाध्यक्ष लोटन डीके सरोज पुलिस बल के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार दुर्गेश मिश्रा, हलका लेखपाल सोनाली कुमारी मौके पर मौजूद रहे। ग्राम प्रधान गनेरा चंद्रजीत जायसवाल व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ हरिकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। एसडीआरएफ को बुलाया गया है।
---
इकलौता है रितिक
डूबने की जानकारी मिलने के बाद रितिक के परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। जानकारी के बाद लोग घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि रितिक माता पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक की दो बड़ी बहने है। मृतक दोनों बहनों से छोटा था। उसके डूबने से परिवार परेशान हो गया है। कारण उसकी दुनिया उजड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed