{"_id":"66243015170b8da9ac0481c6","slug":"teams-will-remain-active-in-all-assembly-constituencies-by-keeping-mobile-location-on-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-116136-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मोबाइल लोकेशन ऑन रख सभी विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहेगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मोबाइल लोकेशन ऑन रख सभी विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहेगी टीमें
Sun, 21 Apr 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
: अंबेडकर सभागार में एफएसटी एवं वीएसटी की टीमों के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के संबंध में विकास भवन के अंबेडकर सभागार में एफएसटी एवं वीएसटी की टीमों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने दोनों टीमों से कार्य के विषय में जानकारी प्राप्त की।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) के बारे में और सीविजिल एप के माध्यम से जन शिकायतों के निस्तारण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। आदर्श चुनाव आचार संहिता के शुचितापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के लिए गठित विभिन्न टीमों एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देंश दिए।
सीविजिल एप पर चुनाव से संबंधित शिकायत कोई भी नागरिक दर्ज करा सकता है। शिकायत का निस्तारण 100 मिनट के अंदर करना होगा। सभी टीमें अपने मोबाइल का लोकेशन ऑन रखेगी तथा सक्रिय रहकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्य करेगी। इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) के माध्यम से निर्वाचन प्रभावित करने वाली सामग्री, पैसा, साड़ी, शराब आदि सीज किया जायेगा। सीज करने की कार्रवाई इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) के माध्यम से नोडल एजेंसी की ओर से किया जायेगा तथा संबंधित व्यक्तियों को जब्ती रसीद दी जाएगी। इसके माध्यम से जब्त नकदी व अन्य सामग्री को रिलीज करने के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी के यहां अपील कर सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा नीलोत्तम चौबे, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी आमोद शंकर शुक्ल, जिला बचत अधिकारी अजय कुमार गुप्ता, अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।