{"_id":"62b4aa44bf34f26dec474a68","slug":"team-will-check-school-vehicles-siddharthnagar-news-gkp4413936178","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के वाहनों की जांच करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के वाहनों की जांच करेगी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय के वाहनों की जांच करेगी टीम
अनफिट और मानकविहीन वाहन चलन से होंगे बाहर
विद्यालय खुलते ही परिवहन विभाग की टीम चलाएगी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्कूल में चलने वाले अनफिट वाहन अब सड़क पर नहीं दौड़ पाएंगे। मानकविहीन वाहन से बच्चों को ढोने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूली वाहनों से होने वाले हादसे को रोकने के लिए एआरटीओ की टीम विद्यालय खुलने के बाद जांच करेगी। गड़बड़ी मिलने पर वाहन को अनफिट घोषित कर देगी।
जिले के अधिकांश स्कूलों में टेंपो, मैजिक और ई-रिक्शा का प्रयोग हो रहा है। इसमें अधिकांश मानकविहीन और बिना परमिट के चल रहे हैं। इन वाहनों से हादसे होने के आशंका अधिक रहती है। जुलाई माह शुरू होते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। इसमें वाहनों की जांच के साथ ही चालक का लाइसेंस, अनुभव प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र आदि की जांच की जाएगी। इसमें गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ एके शुक्ल ने बताया कि स्कूली वाहनों की जांच की गई है। आगे अभियान चलाकर जांच की जाएगी। अनफिट वाहन किसी भी हाल में नहीं चलने पाएंगे। अगर कोई चलाता हुआ मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।