फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Team survey no msns land

भारत नेपाल की संयुक्त टीम कर रही नो मैंस लैंड का सर्वेंक्षण

Sun, 22 May 2016 11:15 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 22 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Team survey no msns land
सवेऱ् - फोटो : amarujala
बढनी । भारत-नेपाल सीमा के नोमैन्स लैंड पर स्थापित पिलरों के सर्वे का कार्य दोनों देशों के संयुक्त टीम के निर्देशन में चलाया जा रहा है। तीन चरणों में क्षतिग्रस्त पिलर के मरम्मत व सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। भारतीय सर्वेक्षण टीम में तीस व नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारी हरि सिंह कर रहे है। नेपाल टीम का नेतृत्व सर्वे अधिकारी संजीव राउत व सर्वेक्षक आरवी विष्ट कर रहे है।
विज्ञापन

रविवार को बढनी निरीक्षण गृह कैंप कार्यालय पर  भारतीय टीम के सर्वेक्षक नदीम अहमद व नेपाल टीम के अधिकारी संजय राउत ने बताया कि दोनों देशों की संयुक्त टीम सौहार्द पूर्ण वातावरण मे सीमा सर्वेक्षण एवं पिलरों के रख रखाव का कार्य कर रही है। कुछ पिलर क्षतिग्रस्त हो गए है। ऐसे क्षतिग्रस्त पिलरों के मरम्मत का कार्य सीमा सुरक्षा बल को दिया गया है, वहीं कुछ को नेपाल के अधिकारियों की ओर से मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। सीमा के जिस जनपद के क्षेत्र मे सर्वेक्षण होता है  उस जनपद का जिलाधिकारी ही नियमत: टीम का मुखिया होता है । सर्वे में कई स्थानों पर अतिक्रमण भी मिला है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। बाजारों के पास छोटे अतिक्रमण को चेतावनी देने के बाद हटवा दिया जाता है।
विज्ञापन

सर्वेक्षण टीम ने बताया कि तीन चरणों में कार्य को  विभाजित कर पूरा किया जा है।
1. नो मैंस लैंड व पिलरों की बारीकी से जॉच करना।  
2. जांच रिपोर्ट पर पिलरों की मरम्मत करवाना। 
3. अगर कहीं नो मैंस लैंड मे अतिक्रमण की रिपोर्ट है तो तीसरी टीम जांच कर अपने देश के सर्वेक्षण विभाग को मैपिंग करने के बाद केन्द्र सरकार को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed