फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   team search corona tb patient

कोविड और टीबी के मरीजों की साथ-साथ हो रही तलाश

Tue, 29 Dec 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
team search corona tb patient
कोविड और टीबी के मरीजों की साथ-साथ हो रही तलाश
विज्ञापन

जिले में मरीजों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया अभियान
तीन चरणों में चलने वाले अभियान का 25 जनवरी को होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 व टीबी के मरीजों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया है। मरीजों की तलाश का यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मी विभिन्न जगहों पर जाकर स्क्रीनिंग शुरू कर चुके हैं। इस अभियान का समापन 25 जनवरी को होगा। तीन चरणों में चलने वाले अभियान के प्रथम चरण में जिला कारागार, वृद्धाश्रम, बाल संरक्षण गृह, नवोदय विद्यालय व मदरसों में जाकर स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 व टीबी रोग से बचाव की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही सभी की कोविड जांच व टीबी के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि टीबी जांच में स्क्रीनिंग के बाद संभावित मरीजों की जांच कराई जा रही है। कोरोना की जांच सभी लोगों की हो रही है।
दूसरे चरण में 20 फीसदी आबादी में जांच
स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किए गए माइक्रो प्लान में दूसरे चरण का अभियान दो से 12 जनवरी के बीच बर्डपुर, लोटन, खेसरहा, शोहरतगढ़, खुनियांव, बेंवा व बांसी ब्लॉक क्षेत्र में चलेगा। इन ब्लॉकों में 20 फीसदी आबादी में टीबी रोगियों की तलाश व कोविड-19 जांच की जाएगी। इसमें मलिन बस्ती, ईंट भट्टे व अधिक जनसंख्या वाले इलाकों को टार्गेट कर सैंपल इकट्ठा किए जाएंगे।
विज्ञापन

निजी चिकित्सकों के संपर्कियों की होगी जांच
तीसरे चरण का अभियान 13 से 25 जनवरी तक चलेगा। इसमें निजी चिकित्सकों के संपर्क में रहें टीबी व कोविड-19 के संभावित मरीजों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
872 की कोविड व 56 की हुई टीबी जांच
कोविड व टीबी के मरीजों की तलाश के लिए चल रहे संयुक्त अभियान में जिला कारागर में 820 कैदियों व स्टॉफ की जांच हुई। इसमें सभी की कोविड जांच कराई गई लेकिन सभी निगेटिव पाए गए हैं जबकि 51 लोगों में टीबी के लक्षण मिले हैं। इनमें 37 लोगों की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। बाल संरक्षण गृह में 11 बच्चों की जांच हुई। इसमें कोविड जांच सभी की निगेटिव रही है जबकि टीबी के कोई संभावित मरीज नहीं मिले हैं। वृद्धाश्रम में भी लोगों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed