फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers' union to protest at DIOS office on April 10

Siddharthnagar News: 10 अप्रैल को डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक संघ का प्रदर्शन

Mon, 06 Apr 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teachers' union to protest at DIOS office on April 10
- लंबित मांगों को लेकर चार घंटे देंगे धरना, समस्याओं के समाधान के लिए सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 10 अप्रैल को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। यह कार्यक्रम प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। इस दौरान जिले में शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि धरना समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की जाएगी। संघ ने अधिक से अधिक शिक्षकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed