{"_id":"675dcaa7674793147b0a53c3","slug":"teachers-should-pay-special-attention-to-childrens-dress-shoes-socks-and-sweaters-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128992-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चों के ड्रेस, जूता-मोजा और स्वेटर पर विशेष ध्यान दें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चों के ड्रेस, जूता-मोजा और स्वेटर पर विशेष ध्यान दें शिक्षक
Sat, 14 Dec 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के मीटिंग हॉल में शनिवार को शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों को स्वेटर, जूता मोजा व ड्रेस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीबीटी के माध्यम से फोटो अपलोड करने में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
बीईओ डुमरियागंज संजय कुमार ने कहा कि ठंडक के मौसम में बच्चों को बीमार होने से बचाव के लिए हर जरूरी एहतियात शिक्षक बरतें। अगर कोई बच्चा विद्यालय अवधि में ठंड से बीमार पड़ता है तो उसके लिए शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में प्रातः कालीन समय में जब बच्चा स्कूल आए तो सभी कक्षाओं में बच्चों को देख लें कि वह स्वेटर और जूता मोजा सहित ड्रेस में उपस्थित हैं कि नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि डीबीटी के माध्यम से पैसा अभिभावकों के खाते में जा चुका है। ऐसे में ज्यादातर अभिभावकों ने धन का उपभोग कर लिया है। जागरूकता अभियान चलाकर शत प्रतिशत इसका पालन करते हुए कार्रवाई की जाए।
इस दौरान शिक्षक नसीम अहमद, गणेश गौड़, मुस्ताक अहमद, मोहम्मद तालिब, अखिलेश गौतम ,अतहर आलम ,राहत जहां, राममिलन, सनाउल्लाह, मेहंदी रजा, सादिक, धर्मराज, दौलतराम आदि लोग मौजूद रहे।