{"_id":"668c3399c7b357d1dc092424","slug":"teachers-protested-against-digital-presence-by-wearing-black-bands-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120446-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डिजिटल उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डिजिटल उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Tue, 09 Jul 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शिक्षक संगठनों की ओर से ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में दिए गए ज्ञापन एवं मांगे पूरी न होने तक विरोध प्रदर्शन करने की शिक्षको ने दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन व डिजिटल उपस्थिति के विरोध में डुमरियागंज क्षेत्र के शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं, विभिन्न संगठनों की ओर से बैठक कर रणनीति बनाई जा रही है। जिला मुख्यालय पर शिक्षकों की ओर से ज्ञापन भी दिया गया।
विरोध दर्ज कराते हुए शिक्षकों ने कहा कि सरकार की ओर से विद्यालय के रजिस्टर का डिजिटाइजेशन व उपस्थिति पंजिका का डिजिटल रूप देने की तैयारी की गई है। जिसका सभी शिक्षक विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से विरोध किया जा रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर विद्यालयों में सोमवार की सुबह शिक्षकोें ने पहुंचने के बाद अपने हाथ पर काली पट्टी बांधी और शिक्षण कार्य में सम्मिलित हुए। वहीं, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई के तत्वावधान में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन देते हुए अपनी मांगे रखीं।
इस संबंध में संघ के जिला मंत्री ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ईएल, हॉफ ईएल, सप्ताह के दूसरे शनिवार को अवकाश, वेतन विसंगति, स्वास्थ्य बीमा, विद्यालयों में लिपिक की नियुक्ति एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति, पुरानी पेंशन आदि उनकी मांगे हैं। जिसे पूरा किया जाना चाहिए। वहीं, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को शिक्षकों ने विद्यालय पर उपस्थित रहकर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
11 जुलाई को जिला मुख्यालय पर संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए आगे की रणनीति बनाई गई है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जबतक उनकी प्रमुख मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं। स्थानीय स्तर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी आरिफ उस्मानी ने कहा कि हम लोग ऑनलाइन हाजिरी को तभी स्वीकार करेंगे। जब हमारी मांगे पूरी हो जाएगी। शिक्षक अपना कार्य ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, उसके बाद भी इनके ऊपर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज, जखोली, अरनी, हल्लौर, वासा दरगाह, डुमरियागंज, भारतभारी, भानपुर रानी आदि विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और डिजीटल हस्ताक्षर के फरमान को वापस लेने की शासन प्रशासन से मांग की।