{"_id":"5907780c4f1c1b5b35440f30","slug":"teachers-kept-fast-for-old-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने किया सामूहिक उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने किया सामूहिक उपवास
siddharthnagar
Updated Mon, 01 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अांदाोलन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। आल टीचर्स इंप्लाइज एंड वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के नेतृत्व में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र शिवपति इंटर कालेज परिसर में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने सामूहिक उपवास रखकर कार्य किया। अटेवा के मंडल प्रभारी वकील अहमद खान की अगुवाई में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत किया गया। मंडल प्रभारी ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान में सभी शिक्षक 15 मई तक सहयोग करेंगे। एकजुटता से ही हम शिक्षकों की समस्या का निराकरण होगा। ब्लाक अध्यक्ष बलवंत कुमार चौधरी ने उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन से वंचित शिक्षकों व कर्मचारियों की स्थिति ठीक नहीं है। सरकार को शिक्षकों व कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की जरुरत है। मूल्यांकन केंद्राध्यक्ष व प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संघर्षरत अटेवा संगठन का समर्थन किया। इस दौरान शरद प्रजापति, बृजेश द्विवेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, जयराम यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, गिरीश चौधरी, सतीश सिंह, दधीचि कुमार, पप्पू यादव, कल्पना, सुरेंद्र यादव, धीरेंद्र, मोहित, ओमकार पांडेय, हरेंद्र बहादुर सिंह, रामनिवास कुशवाहा, फूलचंद, मुमताज अहमद आदि उपस्थित रहे।
पुरानी पेंशन वहाली को लेकर शिक्षकों का उपवास
बांसी। आल टीचर्स इंप्लाइज एंड वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा के आह्वान पर मजदूर दिवस के अवसर पर पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर सोमवार को शिक्षकों को उपवास किया। रतनसेन इंटर कालेज बांसी सहित जनपद के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात शिक्षकों व कर्मचारियों ने वर्ष 2005 के बाद तैनात शिक्षकों व कर्मचारियो को भी पूर्व की भांति पेंशन देनें की मांग की। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष जनार्दन शुक्ल ने कहा कि इस मांग को लेकर एक मई से 15 मई तक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। उपवास में डॉ. कृष्ण कुमार, लोकपति सिंह, कमलेश कुमार, रमेश त्रिपाठी, वकील अहमद खान, जयराम यादव, सतीश सिंह, अमित श्रीवास्तव, हरेंद्र बहादुर सिंह, रामनेवास कुशवाहा, हरिओम यादव आदि शामिल रहे।