{"_id":"6998d2df875b1931030bb5c8","slug":"teachers-emphasize-on-digital-activism-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-153865-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डिजिटल सक्रियता पर शिक्षकों का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डिजिटल सक्रियता पर शिक्षकों का जोर
Sat, 21 Feb 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (प्राशिसं) की ब्लॉक इकाई भनवापुर ने शुक्रवार को अपनी कार्यसमिति एवं संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और आगामी आंदोलनों की रूपरेखा तैयार करना था।
बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर नियमित संवाद कार्यक्रम चलाने पर चर्चा हुई। डिजिटल युग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) का अधिकतम उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। जिन पदाधिकारियों के अकाउंट नहीं थे, उनका तुरंत अकाउंट बनवाया गया और संगठन की डिजिटल टीम के माध्यम से सभी को जोड़ दिया गया।
जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता और सक्रियता में है। उन्होंने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए पदाधिकारियों से संगठित कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बैठक में राम प्रकाश मिश्र, आशीष सिंह, रमेश त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र, संजय श्रीवास्तव, संत कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।