फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers demonstrated for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 17 Jul 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पत्र भेज की 17 समस्याओं के निदान की मांग
सिद्धार्थनगर। सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षकों का जीवन स्तर बेहतर बनाए रखने के लिए नई पेंशन योजना पर्याप्त नहीं है। सरकार को पुरानी पेंशन योजना जल्द बहाल करना चाहिए। उक्त बातें माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामविलास यादव ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कहीं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करे। समस्याओं का निदान नहीं होने पर शिक्षक समुदाय लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगा। जिला मंत्री हृदयनारायण मिश्र, कोषाध्यक्ष रामनिवास कुशवाहा ने कहा कि सभी 17 समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार त्वरित कार्रवाई करे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद डीआईओएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर डीए के भुगतान पर विलंब, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, एनपीएस की विसंगतियों, बोर्ड परीक्षाओं के पारिश्रमिक का भुगतान, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, सामूहिक जीवन बीमा की बहाली, आकांक्षी जनपद से स्थानांतरण की बहाली एवं स्थानांतरण प्रक्रिया के सरलीकरण आदि के निदान की मांग की गई। इस दौरान योगेंद्र सिंह, संतोष दूबे, शैलेंद्र शर्मा, दयाशंकर यादव, विजय बहादुर वर्मा, श्रवण कुमार तिवारी, बृजेश द्विवेदी, शंभू नाथ गुप्ता, रजनी रंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed