फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers and BEO are accusing each other face to face

Siddharthnagar News: शिक्षकों-बीईओ आमने-सामने लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

Mon, 21 Oct 2024 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teachers and BEO are accusing each other face to face
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। विकास खंड बर्डपुर में शिक्षकों और बीईओ के बीच तकरार बढ़ती ही जा रहा है। शिक्षकों ने बीईओ पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों को बीईओ को हटाने के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया। उसके बाद सांसद जगदंबिका पाल से भी मिले है, जबकि बीईओ ने भी शिक्षकों पर नेतागिरी करने और दबाव में गलत कार्य करने का आरोप लगाया है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार पर अवैध वसूली कार्यशैली, अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया था। धरना केवल प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुलाया था, लेकिन जब इसकी जानकारी पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ और राष्ट्रीय शिक्षक संघ को हुई तो वह भी शामिल हो गए। धरने में खुले मंच से आरोप लगाया कि कंपोजिट ग्रांट में 10 प्रतिशत लिया गया और इस बात की पुष्टि सभी प्रधानाध्यापकों ने भी की कि हम सभी से 10 प्रतिशत लिया गया है।
विज्ञापन

कई शिक्षकों ने कहा कि बदतमीजी से बात की जाती है। चेकिंग के नाम पर अलग से वसूली होती है। अगर किसी विद्यालय में पहुंच गए तो कम से एक हजार चाहिए। यही नहीं अगर शिक्षक अनुपस्थित है तो 15 सौ, शिक्षामित्र अनुदेशक अनुपस्थित हुआ तो पांच सौ रुपये लेते हैं, जिसका कबूलनामा कई शिक्षको ने मीटिंग में किया। फिलहाल शिक्षकों और बीईओ की तकरार बढ़ती जा रही है, यहां तक कि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों के तीनों संगठन बीईओ को हटाने के लिए सांसद को ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शिक्षक नेता कोई कार्य नहीं करना चाहते हैं। वह अधिकारी पर दबाव बनाकर अपने हिसाब से कार्य करवाना चाहते हैं। शासन के अनुरूप मिड डे मील, कंपोजिट ग्रांट आदि की जांच करना है, वही कर रहे हैं। किसी शिक्षक नेता के दबाव और उनके कहने पर कोई कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed