फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teacher accused of beating student, case

Siddharthnagar News: शिक्षक पर छात्रा को पीटने का आरोप, केस

Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of beating student, case
ढेबरुआ क्षेत्र के पश्चिम पोखरा वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना के बढ़नी कस्बा के पश्चिम पोखरा वार्ड में स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक अध्यापक का एक छात्रा को पीटने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।


उपनगर बढ़नी के वार्ड नंबर आठ आजाद नगर निवासी रामप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जावेद आलम पर अपनी नातिनी को अपशब्द कहने, धमकी देने व डंडे से मारने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पिटाई से मासूम छात्रा के शरीर पर चोट के निशान उभर आए हैं। कहा कि शुक्रवार को दिन में 11 बजे रोते हुए स्कूल से नातिन नेहा (5) रोते हुए घर आई और उसने बताया कि स्कूल के अध्यापक जावेद आलम ने उसे डंडे से मारा है। धमकी भी दी है। उसके हाथ पैर व पीठ पर कई जगह चोट के निशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जावेद आलम अक्सर बच्चों को बुरी तरह मारते पीटते हैं। इससे बच्चे स्कूल जाने के नाम से डरने लगते है। शिक्षक पूर्व में भी विवादित रहा है। ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed