Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   TB medication will now be available at Ayushman centers; patients will be spared the hassle of running around.

Siddharthnagar News: अब आयुष्मान केंद्रों पर मिलेगी टीबी की दवा, मरीजों की दौड़ होगी कम

Thu, 11 Jun 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
TB medication will now be available at Ayushman centers; patients will be spared the hassle of running around.
सिद्धार्थनगर। टीबी के मरीजों को अब इलाज और दवा के लिए बार-बार अस्पतालों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। उनकी सुविधा के लिए आयुष्मान केंद्र पर टीबी की दवा उपलब्ध कराए जाने की कवायद शुरू हुई है। संदेह पर जांच और बीमारी की पुष्टि में एक बार सीएचसी पर जाना पड़ेगा। इसके बाद दवा के लिए उन्हें दौड़ नहीं लगानी होगी। घर से तीन से चार किलोमीटर के दायरे में स्थित आयुष्मान केंद्र पर उन्हें दवा मिलेगी।
विज्ञापन

टीबी के संभावित लक्षण की पहचान और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था है। जांच में पुष्टि के बाद इलाज शुरू होता है। इलाज कराकर वहीं पर दवा लेने की सुविधा है लेकिन, ग्रामीण इलाके से मरीजों को अस्पताल पहुंचकर दवा लेने में कई प्रकार की दिक्कत होती है। कई बार आने-जाने में चक्कर में मरीज बीच में ही दवा छोड़ देते हैं। इससे जहां बीमारी बढ़ती है। वहीं, दोबारा दवा शुरू करनी पड़ती है, जिससे मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

अब मरीजों केवल जांच के समय ही सीएचसी मेडिकल कॉलेज पर जाना पड़ेगा। इसके बाद दवा आयुष्मान केंद्र पर उस मरीजों का डाटा और दवा पहुंचेगी। उसे बता दिया जाएगा, वह आयुष्मान केंद्र पर पहुंचकर दवा ले सकेगा। जरूरत पर आशा कार्यकर्ता उसकी मदद करेंगी। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में जांच और पंजीकरण के बाद मरीजों को उनके घर के नजदीक स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) से ही नियमित टीबी की दवा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के 270 आयुष्मान केंद्रों को इस व्यवस्था से जोड़ा गया है, जिससे हजारों मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि क्षय रोगियों को चिह्नित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जांच में टीबी की पुष्टि के बाद उन्हें नजदीक के आयुष्मान केंद्र से दवा उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजाें की सुविधा और दौड़भाग से निजात के लिए आयुष्मान केंद्रों पर टीबी के मरीजों को दवा मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरु की गई है, जिससे उन्हें दिक्कत न होने पाए।

---
चलाया जा रहा है विशेष अभियान
जिले में टीबी नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार के राज्य स्तर से जनपद के 626 गांवों को टीबी के लिहाज से हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है। इन गांवों में नियमित स्क्रीनिंग, जांच और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि संभावित मरीजों की समय रहते पहचान की जा सके। बीमारी की पुष्टि जिन मरीजों में होगी, उनकी दवा शुरू की जाएगी। आयुष्मान केंद्र से ही दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed