फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tax accountants are staging a walkout

कार्य बहिष्कार कर धरने पर हैं लेखपाल

Tue, 21 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Tax accountants are staging a walkout
इटवा में लेखपाल के धरने को संबोधित करते संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। इक्कीस सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने मंगलवार को भी हड़ताल किया। तहसील दिवस का बहिष्कार कर धरने पर बैठे लेखपालों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए और जिला प्रशासन के रवैए के प्रति नाराजगी जाहिर की। चेतावनी दी कि प्रशासन हमारी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करता तो राजस्व के साथ अन्य कार्यों को भी ठप करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में धरने में वक्ताओं ने कहा कि वक्ताओं ने कहा कि लेखपालों के लंबित स्थानांतरण प्रमाण पत्रों के निस्तारण, कोटि क्रम सूची का प्रकाशन, भूलेख लिपिक के तबादले, समय से वेतन भुगतान की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन

इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लेखपालों के प्रति प्रशासन का उपेक्षात्मक रवैया साफ जाहिर हो रहा है। धरने में विनय पांडेय, वीरेंद्र विक्रम चौधरी, देवेंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामकिशोर पांडेय, सुरेंद्र भारती, बृजेश त्रिपाठी, संजय कुमार, रमेश पाठक, आलोक मोहन मिश्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कृष्ण भूषण द्विवेदी व संचालन दिलीप चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज। लेखपाल संघ की जिला इकाई ने मंगलवार को चौथे दिन भी धरना को जारी रखा। तहसील के कामकाज पर असर पड़ा। डुमरियागंज तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक संघ के मांगों पर प्रशासन ध्यान नहीं देगा तब तक धरना जारी रहेगा।
समाधान, तहसील और समस्त सरकारी कार्य का भी बहिष्कार किया जाएगा। विकलांग व बीमार लेखपालों के स्थानांतरण के प्रार्थना पत्रों पर जिलाधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उपेक्षा की जा रही है। लेखपालों का वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख को देने का स्पष्ट निर्देश है, लेकिन कभी भी समय पर वेतन नहीं मिलता है।
अतिक्रमण की सूचना पर लेखपाल को ही मौके पर भेजा जाता है। वरासत के संबंध में मृतक व्यक्ति के वारिस के हित में कार्रवाई कराई जाए। वरासत के लिए बिना प्रार्थना पत्र के अनावश्यक दवाब बनाकर कार्रवाई न करवाई जाए। इस दौरान मुतीम अहमद, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, हैदर रिजवी, प्रियंका मिश्रा, विनय मिश्रा, जगन्नाथ मिश्रा, सतीश चंद्र शुक्ला, मुख्तार अहमद, राजेश मणि, गोपाल राम, परमेश्वर, इंद्राज आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई शोहरतगढ के तहसील अध्यक्ष नजमुल हसन के नेतृत्व में तीसरे दिन मंगलवार को लेखपाल धरने पर अडे रहे। धरने को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि प्रशासन हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।

इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेखपालों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। संघ के जिला कोषाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक प्रशासन हम लोगों की मांग को पूरा नहीं करेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान महेंद्र शर्मा, टीडी सिंह, श्रीराम चौरसिया, रामदेव यादव, मुन्नीलाल, नजीर अहमद, विद्या प्रसाद, दिनेश मौर्य, गयादीन मौर्य, नवीन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed