{"_id":"65eccefadbec8bea300c0ab7","slug":"taufiq-memorial-degree-college-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-114077-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ : सेवा योजना शिविर से राष्ट्रवाद और समाज सेवा की मिलती है सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ : सेवा योजना शिविर से राष्ट्रवाद और समाज सेवा की मिलती है सीख
Sun, 10 Mar 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सिलोखरा-बयारा चौराहे स्थित तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ शनिवार से हो गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून ने पौधरोपण कर किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पहले दिन कॉलेज की छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन के बारे में बताया गया और कॉलेज के स्वयंसेवकों द्वारा कॉलेज और आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
मुख्य अतिथि विधायक सैयदा खातून ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के जरिए राष्ट्रीय हित में सामाजिक मूल्यों को जोड़ने और समाज सेवा के लिए तत्पर रहने की सीख मिलती है। इसके जरिए अनुशासन और समर्पण की भावना भी जागृत होती है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. जहीर अहमद मलिक, कॉलेज के अध्यक्ष सुहेल फारुकी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर साजिद गुफरान, डॉ. नीलम यादव, डॉ. राकेश कुमार चौबे, डॉ. सोनी, रितेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।