फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tasker arrested with 10 kg charas

सवा दस किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tasker arrested with 10 kg charas
ढेबरुआ पुलिस की गिरफ्त में चरस के साथ अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। एसएसबी व ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की शाम बढ़नी रेलवे पश्चिम गेट के पास से एक तस्कर को सवा दस किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। बरामद चरस की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। 
विज्ञापन

एसएसबी 50वीं वाहिनी बढ़नी बीओपी के प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि ढेबरुआ थानाध्यक्ष के जयवर्धन के साथ शुक्रवार की शाम 7.55 बजे गश्त पर निकले थे। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कराई जा रही थी। इसी दौरान बढ़नी रेलवे स्टेशन के पश्चिम गेट के पास के एक संदिग्ध व्यक्ति कुछ हाथ में लिए दिखा। जब उसको रोकने का प्रयास किया गया तो वह तेज कदमों से भागने की कोशिश करने लगा। जवानों ने उसे रोका और तलाशी लिया तो उसके पास दस पैकेट में भरा हुआ सवा दस किलो चरस बरामद हुआ। पूछताछ में तस्कर की पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के महुआ थाना क्षेत्र के बाबा गांव निवासी देवेंद्र यादव के रूप में हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत एक करोड़ 64 लाख रुपये होगी। टीम में चौकी प्रभारी बढ़नी हरेन्द्र राय, एसएसबी 50वीं वाहिनी के सुल्तिम ग्यासो, प्रेमाराम विसु मोहन सिंह, रामलाल वर्मा, विक्रम यादव, तथा ढेबरुआ पुलिस के सिपाही दीपक गोविंद राव, हरिशंकर पासवान, आदर्श श्रीवास्तव शामिल रहे। इस संबंध में एसएसबी 50वीं वाहिनी के सहसेनानायक जनार्दन मिश्र ने कहा कि एसएसबी सीमा पर पूरी तरह से सचेत है और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को किसी भी हाल में संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed