फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Target to be completed by March 15

15 मार्च तक पूरा कर लें लक्ष्य

Wed, 08 Mar 2017 10:44 PM IST
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Target to be completed by March 15
बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला
 स्थानीय ब्लाक सभागार में बुधवार को इटवा, खुनियांव व भनवापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें डीपीआरओ भास्कर दत्त पांडेय ने सरकार की विभिन्न योजनाओं में लक्ष्य की प्राप्ति 15 मार्च तक हर हाल में करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने तेरहवें व 14वें वित्त योजना के अंतर्गत सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने आगाह किया कि खुले में शौच मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान में किसी तरह की शिथिलता नहीं आनी चाहिए। गांवों में अपूर्ण शौचालयों के निर्माण पंद्रह मार्च तक अवश्य पूराने की हिदायत दी।  कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते प्रदेश व केंद्र सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं को हर हाल में अवश्य पूरा कर लें। बैठक में सभयराज यादव, मो.मुस्तफा, मोतीलाल, उदय प्रताप गौतम, रामजी कुशवाहा, ओम प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, शिवकुमार मौर्या, रवि कुमार, जय प्रकाश राय, हरिशंकर सिंह, प्रेम नारायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed