फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Talks with DM failed, will be again today

डीएम से वार्ता विफल, आज भी धरना देंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 19 Mar 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Talks with DM failed, will be again today
डीएम से वार्ता विफल, आज फिर होगी
विज्ञापन

डुमरियागंज में सीडीपीओ, मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज की बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई करने की जिद पर अड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को डीएम और पदाधिकारियों के बीच बातचीत विफल रही। शनिवार को पुन: कलेक्ट्रेट में डीएम की अगुवाई में वार्ता होगी।

कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को भी आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी की अगुवाई में धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि डुमरियागंज में सुविधा शुल्क लेन-देन के मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद भी बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी है। बेमियादी धरना जारी रहने के साथ ही डीपीओ का घेराव करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बातचीत हुई। इस दौरान कोई निर्णय नहीं हो सका। लिहाजा शनिवार को भी धरना जारी रखने का फैसला लिया। प्रभावती ने बताया कि शनिवार को डीएम ने पुन: बातचीत के लिए बुलाया है। इस दौरान प्रदेश संरक्षक मकबूल आलम समेत संगीता दुबे, चंदा पाल, पार्वती, मिथिलेश पांडेय, कांती पांडेय, पुष्पा, सरिता, रोहणी, विंद्रावती, कलावती पांडेय, ऊषा, जुबैदा चौधरी, कौशिकी, कुसुम श्रीवास्तव, कामिनी सिंह, आयशा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed