{"_id":"66788d69335dfa33cc0c75e7","slug":"take-inspiration-from-the-life-and-works-of-dr-shyama-prasad-mukherjee-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119537-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन व कार्यों से लें प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन व कार्यों से लें प्रेरणा
Mon, 24 Jun 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि रविवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में चेयरमैन अजय गुप्ता के नेतृत्व में बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान नगर के माधोपुर व लालपुर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर पौधरोपण भी किया गया।
मुख्य अतिथि चेयरमैन की मौजूदगी में गोष्ठी हुई। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि श्यामा प्रसाद ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। देशहित में अनेक कार्य किए, जिन्हें भुलाना संभव नहीं है। हम सभी को उनके जीवन तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देशहित होता है। इस अवसर पर मनीराम प्रजापति, राम नरेश पासवान, अजय मौर्य, उमेश गुप्ता, मनोज यादव, उमेश यादव, कन्हैया वरुण, शिवराम, अखिलेश गुप्ता, नंदन गुप्ता, विपिन गौतम आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए डॉ. मुखर्जी ने व्यापक आंदोलन किया। इस अवसर पर भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, डुमरियागंज प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय, सत्येंद्र उर्फ बबलू पांडेय आदि मौजूद रहे।